पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में हे0मो0 अपराध एवं पैरोकार के साथ गोष्ठी कर दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में हे0मो0 अपराध एवं पैरोकार के साथ गोष्ठी कर दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश 



बाराबंकी 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में जनपद के समस्त हे0मो0 अपराध एवं पैरोकार (लोवर/सेशन) की गोष्ठी आहूत की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा गोष्ठी में मा0 न्यायालय में लम्बित वादों की प्रभावी पैरवी एवं पॉक्सो एक्ट के समस्त अभियोग तथा अन्य जघन्य अपराधों को चिन्हित कर ट्रायल पूर्ण कराकर अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रयास करने तथा फर्जी जमानतदारों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ-साथ प्रचलित अभियोगों में गवाहों की त्वरित गति से गवाही कराये जाने एवं अभियोगों की अद्यतन स्थिति उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।