सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

समाजसेवी डाॅ मधुरिमा नायक ने 101 शिक्षकों को किया सम्मानित

समाजसेवी डाॅ मधुरिमा नायक ने 101 शिक्षकों को किया सम्मानित

देश की उन्नति में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद

झांसी

सिद्धेश्वर मंदिर सभागार में शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए जनपद के 101 शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद झांसी-ललितपुर पं0 अनुराग शर्मा, नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, नगर विधायक पं0 रवि शर्मा की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, एमएलसी झांसी-जालौन-ललितपुर श्रीमती रमा आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम तथा शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी की सुपुत्री जिज्ञासा तिवारी मौजूद रहीं।

सभी अतिथियों ने मां सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम आयोजक समाजसेविका डॉ0 मधुरिमा नायक ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों का स्वागत उद्धबोधन करते हुए डाॅ मधुरिमा नायक ने कहा कि अगर आप गुरूजन न होते तो आज हम यहां न होते। देश की प्रगति में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि सुनने में यही आता है कि वह आज विदेश में डॉक्टर है, वह इंजीनियर है, बैरिस्टर है और फिर बाद में कहा जाता है कि वह इस स्कूल से पढ़कर निकला है, उस यूनिवर्सिटी से निकला है, पर सच्चाई यह है कि उन्हें पढाने वाला एक शिक्षक ही होता है। 

डाॅ0 मधुरिमा ने कहा कि बचपन में जब हम पढ़ते थे तब हमें ए, बी, सी, डी के मायने समझाये जाते थे। हमें बताया जाता था कि ए फॉर एप्पल, बी फॉर बॉल, सी फॉर कैट और डी फॉर डॉग। अपने गुरुजनों के दिए हुए ज्ञान, माता-पिता का आशीर्वाद और कठिन परिश्रम से मैंने उस डी फॉर डॉग के मायने बदलते हुए उसे डी फाॅर डॉक्टर में परिवर्तित कर दिया। यह सब आप गुरुजनों के कारण ही संभव हो सका है। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि देश की उन्नति में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के साथ शिक्षक कढ़ी मेहनत कर उन्हें इस लायक बनाता है कि वो अच्छी सेवा में जाकर अपने गांव, शहर का नाम रौशन कर सके। शिक्षक वास्तव में बधाई के पात्र हैं। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी शिक्षकों को उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्यों के लिए बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि शिक्षक वास्तव में बधाई के पात्र हैं।

 शिक्षक वास्तव में भाग्यविधाता होता है, क्योंकि उसके अथक परिश्रम से ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब उच्च पदों पर पहुंचते हैं तब शिक्षक की कढ़ी मेहनत का फल सामने आता है। सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को मेरी शुभकामनायें हैं। नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, डाॅ. जिज्ञासा तिवारी, सुनीता शर्मा ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनके उत्कृष्ठ कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए प्राथमिक विद्यालय वनगुवां के प्रधानाध्यापक प्रदीप सेन सहित 101 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सेवा सम्मान से सम्मानित किया। वहीं जल संरक्षण, पर्यावरण एवं कचरा प्रबंधन पर कार्य कर रहे जिला जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डाॅ जितेन्द्र तिवारी को इको फ्रेंड सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भोजला संगीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...