उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव का हैदर गढ़ में हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव का हैदर गढ़ में हुआ भव्य स्वागत

बाराबंकी 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुल्तानपुर जिले के थाना के कोडवार के अझुही के निवासी सपा के पूर्व विधायक अबरार अहमद की अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस करीब साढ़े चार बजे बाराबंकी के हैदरगढ़ में जब पहुंचे, तो हैदरगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के किनारे स्थित स्वागत रेस्टोरेंट के सामने उन्हें रोककर उनका भव्य स्वागत किया। रेस्टोरेंट मालिक जितिन चौधरी अपने साथ होटल में लेकर गए जहां अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ होटल पर चाय पिया। 

चाय पीने के बाद सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत व युवा सपा नेता पप्पू सिद्दीकी के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पप्पू सिद्दीकी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान करीब 5 मिनट तक अखिलेश यादव रुके। उसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जब उनका काफिला लखनऊ की ओर बढ़ने लगा तब जाकर हाईवे का जाम धीरे धीरे खुला।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर