शिक्षक रत्न मुनीश चन्द्र शर्मा का चन्दौसी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

 शिक्षक रत्न मुनीश चन्द्र शर्मा का चन्दौसी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 


विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया जगह-जगह स्वागत।

राज्य अध्यापक पुरस्कार पाकर बढ़ाया ब्राह्मण समाज और नगर का मान।

चन्दौसी

लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होकर चन्दौसी आगमन पर मुनीश चंद्र शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।ब्राह्मण शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने आवास विकास कॉलोनी में सुरेश चंद्र शर्मा के आवास पर उन्हें फूल मालाएँ पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर शुभकामनायें  दीं।श्री शर्मा सर्वप्रथम गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए उसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी के आवास पर उनसे मिले और उनका आशीर्वाद लिया।उन्होंने पुरस्कार हेतु चयन के लिए धन्यवाद देते हुए सरकार द्वारा अपनायी जाने वाली  पारदर्शितापूर्ण प्रक्रिया की प्रशंसा की।

इसके बाद ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा और पदाधिकारियों ने मुनीश चंद्र शर्मा का जोरदार स्वागत किया एकांशु वशिष्ठ ने बताया कि मुनीश चंद्र शर्मा ने अपनी शिक्षा चन्दौसी इण्टर कॉलेज और एस एम कॉलेज से पूर्ण की।इसके बाद वह विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मन्दिर योजना में आचार्य और प्रधानाचार्य रहे।वर्ष 2000 से वह जैन इण्टर कॉलेज में हिन्दी प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि जो अपने लक्ष्य को तय करके संकल्पवद्ध होकर कार्य करता है।वह अवश्य  सफल होता है।उन्होंने अपने सभी गुरुजनों और मित्रों और संबंधियों का आभार व्यक्त किया। …….ने कहा कि मुनीश चंद्र शर्मा ने राज्य अध्यापक पुरस्कार पाकर चन्दौसी का नाम रोशन किया है।यह हम सब नगरवासियों विशेषकर ब्राह्मण समाज के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर विवेक मिश्रा , अभिनव शर्मा , निशान्त शर्मा , शिवराम वत्स , अविरल शर्मा , विभोर भारद्वाज , अमोल शर्मा , प्रशान्त वशिष्ठ , राहुल शर्मा , सचिन मिश्रा ,अवनीश शर्मा उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर