मंगलवार, 26 सितंबर 2023

महोत्सव शिरोमणि डॉ. विजय किशोर बंसल को अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने किया सम्मानित International artists honored Mahotsav

International artists honored Mahotsav Shiromani Dr. Vijay Kishore Bansal

Agra

Renowned philanthropist Dr. Vijay Kishore Bansal, the chief patron of the International Taj Rang Mahotsav organized by Nataranjali Theater Arts (NTA), was honored by the artists of Nepal and Indonesia jointly draping him with shawls and presenting mementos and festivals of their respective countries at his residence in Vijay Nagar Colony. Gave this honor by presenting a memento of Rs.

On this occasion Pushp Raj Awasthi, Ram Raman, Kritika Basnet, Prashant Humagain, Diksha Pariyar, Sushant Koirala, Shayra Khatri, Gaurab Humagain, Utprena Pandit, Dibyanka Ojha, Abhimanyu Bhatt, Galih Mahara, Aji Nallendra Parmana, VD Eka were present.

It is noteworthy that the International Taj Rang Mahotsav is being organized by Nataranjali Theater Arts (NTA Agra) in collaboration with Dr. Bhimrao Ambedkar University (Pandit Deendayal Upadhyay Rural Development Institute) on 22-24 September 2023. Held in Jubilee Hall located on the campus.

In the Mahotsav, Dr. Vijay Kishore Bansal, a renowned social worker of Agra, who has received honorary doctorate and D.Litt degrees from different countries and is a true giver of food during the Corona period, made arrangements for Brajbhog for all the international guest artists

The organizers and guest artists were encouraged by watching all the cultural presentations of the artists on the virtual stage.

Festival coordinator Alka Singh said that Dr. Vijay Kishore Bansal has made an invaluable contribution behind the scenes in making the 8th International Taj Rang Mahotsav a success. His contribution is such that it cannot be described in words.

Dr. Vijay Kishore Bansal represents the Braj region in the whole of India in the field of pure social service. He is a trustee of many institutions across the country.Along with social service, Dr. Vijay Kishore Bansal, as a culture promoter, also has immense love for the seekers of art, literature and culture.

After the conclusion of the festival, Dr. Vijay Kishore Bansal bid farewell to the artists of Nepal and Indonesia by giving them various types of Indian gifts as part of international cultural exchange.

The entire organizing committee including the festival guides Dr. Anand Tytler, Rohit Katyal, Lalaram Tainguria, Anita Dubey have expressed happiness over Dr. Vijay Kishore Bansal being honored.


महोत्सव शिरोमणि डॉ. विजय किशोर बंसल को अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने किया सम्मानित

आगरा

 नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के मुख्य संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर नेपाल एवं इंडोनेशिया के कलाकारों ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर, अपने अपने देशों के स्मृति चिन्ह एवं महोत्सव का स्मृति चिन्ह भेंट कर यह सम्मान दिया।

इस अवसर पर पुष्प राज अवस्थी, राम रमन, कृतिका बस्नेत, प्रशान्त हुमागाईं, दिक्षा परियार, सुशान्त कोईराला, शायरा खत्री, गौरब हुमागाईं, उत्प्रेना पण्डित, दिब्यांनका ओझा, अभिमन्यु भट्ट, गलीह महारा, अजी नालेन्द्र परमाना, वीडी एका उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 22-24 सितम्बर 2023 को वि.वि. परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया।

महोत्सव में आगरा के प्रख्यात समाजसेवी विभिन्न देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों के लिए ब्रजभोग की व्यवस्था करवाई। कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं मेहमान कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 8वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में पर्दे के पीछे रहकर अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।

डॉ. विजय किशोर बंसल विशुद्ध समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व करते हैं। वे देश भर में अनेकों संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति भी असीम स्नेह करते हैं।

महोत्सव समापन के उपरांत डॉ. विजय किशोर बंसल ने नेपाल एवं इंडोनेशिया के कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर विदा किया।

डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर महोत्सव के मार्गदर्शक डॉ आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया, अनीता दुबे सहित समस्त आयोजन समिति ने हर्ष व्यक्त किया है।