गुन्नौर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए जनता की समस्याओ को गंभीरता से लेने के निर्देश

गुन्नौर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए जनता की समस्याओ को गंभीरता से लेने के निर्देश।

संभल 

जनपद संभल की तहसील गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम संभल ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनकी समस्याओं का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से कर दिया जाएगा, तो वह शिकायतकर्ता दोबारा तहसील दिवस में नहीं आएगा इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संभल कुलदीप सिंह गुनावत मुख्य विकास अधिकारी संभल कमलेश संचान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा उप जिलाधिकारी गुन्नौर पुलिस क्षेत्रधिकारी गुन्नौर तहसीलदार गुन्नौर व अन्य अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे