युवा नेता अखिलेश यादव ने फीता काटकर रामलीला का किया शुभारंभ।
संभल
रामलीला के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक राम खिलाड़ी सिंह के सुपुत्र अखिलेश यादव ने समय से पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया आपको बता दें जनपद संभल थाना जुनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर में हर साल की भांति इस वर्ष भी न्यू आदर्श रामलीला क्लब का 15/ 11/ 2023 को शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर युवा नेता अखिलेश यादव ने पहुंचकर सहभागिता निभाई और भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर चलने के लिए जनमानस को प्रेरित किया उन्होंने धनीपुर गांव को अपना ही गांव मानते हुए उनके हर दुख दर्द में साथ देने का वादा किया और हमेशा से लोगों का साथ भी दिया है युवा नेता ने भगवान श्री राम से गांव धनीपुर की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की, तो वही रामलीला कमेटी के लोगों ने
अभिवादन किया, पूजा अर्चना के बाद आगे की रामलीला प्रारंभ हुई बड़े ही कुशल तरीके से पात्रों ने नारद मोह का मंचन किया गया। वही रामलीला प्रांगण लोगों से भरा रहा।
एलके भारद्वाज, मास्टर सतीश चंद्र, मास्टर धर्मपाल, मास्टर सतेंद्र कुमार, मैनेजर, प्रेम यादव, अध्यक्ष, ओंकार सिंह यादव, डायरेक्टर, श्रीपाल सिंह यादव, व्यास, तेजपाल सिंह मौर्य आदि गणमान्य नागरिक इस मौके पर मौजूद रहे ।

