मनोज कुमार गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किये गए

मनोज कुमार गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किये गए

प्रयागराज ।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है । वर्तमान मुख्यन्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर आगामी 22 नवम्बर को रिटायर हो रहे हैं । 

मनोज गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए थे  ।12 अप्रैल 2015 को उन्हें स्थायी जज  बना दिया गया था ।  160 जजों वाली इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में 92 न्यायाधीश सेवारत हैं ।