अमौसी रोड़ पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत दो की हालात नाजुक

अमौसी रोड़ पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत दो की हालात नाजुक

लखनऊ 

सरोजनी नगर क्षेत्र के हाइडिल चौराहे से अमौसी गांव जाने वाले रोड पर गीता आश्रम के पास में दो मोटरसाइकिल सवार आपस में भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी की दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की जानकारी तुरंत एंबुलेंस सेवा को दी गई परंतु घंटों इंतजार करने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार की एंबुलेंस सेवा नहीं पहुंची राहगीरों ने थाना सरोजनी नगर को फोन द्वारा सूचना दी  थाना सरोजिनी नगर की पुलिस चौकी आमौसी के सिपाही मेहताब तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस को फोन किया उसके बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची चौकी से आए दोनों सिपाहियों ने आनन-फानन में बैटरी रिक्शा को रुकवा कर सरोजिनी नगर अस्पताल पहुंचाया तीनों युवक गंभीर हालत देखते हुए उनका तुंरत इलाज शुरू किया गया। जहां दो युवकों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूरज पासी (18) पुत्र संतोष पासी निवासी ग्राम मौंदा, थाना काकोरी व दूसरा आमौसी गांव का है जिसका नाम अभी पता नहीं चला हैं।

तीनों लड़के में बचे एक युवक हालत भी नाजुक हैं।श

दरसल इस रोड़ पर की दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें कई लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हादसा का कारण यहां की गांव से आने वाली सड़कें जो मुख्य सड़क पर मिलती है वहां कोई स्पीड ब्रेकर नही बने हैं लोग तेज रफ्तार से अपने वाहनों को मुख्य सड़क पर ले जाते हैं यदि स्पीड ब्रेकर हो तो इन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

यहां के विधायक और सभासद की भी ओर ध्यान नहीं देते साथ ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई देती है इस ख़तरनाक हो चुकी सड़क का समय पर स्पीड ब्रेकर क्यों नहीं बनाते। जहां पर सभी सड़कें  आपस में मिलती हैं वहां पर स्पीड ब्रेकर होना बहुत जरूरी है।