टीएसआई द्वारा पत्रकार को मारने पीटने का मामला को लेकर पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवाहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
टीएसआई द्वारा पत्रकार को मारने पीटने का मामला को लेकर पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवाहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
राजधानी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राज्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को दिया ज्ञापन, आसिफ अख्तर को बर्खास्त करने की मांग की
डीसीपी ट्रैफिक साउथ ने टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर करने का दिया आश्वासन
लखनऊ
पत्रकार संदीप शुक्ला के साथ कल आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास टीएसआई आसिफ़ अख्तर ने मोटरसाइकिल रुकवाया तो पत्रकार ने अपना परिचय दिया। परिचय सुनते ही टीएसआई अभद्रता करने लगें और वहां तैनात ट्राफिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर संदीप शुक्ला को पास बने पुलिस बूथ में बलपूर्वक घसीट ले गए जहां पत्रकार का फोन पटककर तोड़ दिया, माइक भी तोड़ दी और मारपीट करने लगे। उसके बाद अपराधियों की तरह थाना आशियाना लेकर पहुंचे जहां बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, पर जांच में यह बात गलत साबित हुई तो पत्रकार संदीप शुक्ला को अन्य केस में फंसाने की कोशिश करने लगे। उसमें भी सफल नहीं हुए तो धमकियां देते हुए समझौता कर लिया पर उस समझौते में पत्रकार संदीप शुक्ला की ओर से किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं है।
इस घटनाक्रम की जानकारी होते ही क्षेत्र के सभी पत्रकार एकजुट होकर टीएसआई आसिफ़ अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने डीसीपी कार्यालय पहुंचे जहां पता चला कि डीसीपी समय देने के बाद भी किसी कार्य से अपने कार्यालय में नहीं मिले जिसके बाद राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान व पदाधिकारी तथा क्षेत्र के पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश सरकार में परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई जाने का निर्णय लिया गया।
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शहीद पथ पर बिजनौर अंडरपास बिट टीएसआई आसिफ अख्तर के खिलाफ कार्यवाही हेतु सोमवार को राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह जी को पत्रकार बंधुओं ने मिलकर ज्ञापन दिया। मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने टीएसआई आसिफ अख्तर को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीसीपी ट्रैफिक हिर्देश कुमार से बातचीत की।
परिणाम स्वरूप डीसीपी ट्रैफिक साउथ ने तत्काल टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर करते हुए उक्त पर जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।
