मोदी सरकार घोट रही लोकतंत्र का गला, लोकतंत्र का जिंदा रहना जरूरी : पुनिया

मोदी सरकार घोट रही लोकतंत्र का गला, लोकतंत्र का जिंदा रहना जरूरी : पुनिया

बाराबंकी

देश की भाजपा सरकार निरंकुश तथा तानाशाह है जिसमें माननीयो को अपने नैतिक दायित्व निभाने सदन में सवाल पूछने पर निलंबन की सजा भुगतना पड़ रहा है ऐसा करके देश की मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है देश में प्रजातंत्र जिंदा रहे, संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा हो सके, देश में किसान, मजदूर, नौजवान, महिला सुरक्षा पर खुलकर बात हो सके इसके लिए लोकतंत्र का जिंदा रहना जरूरी है और इसके लिए 2024 के आम चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार का जाना नितान्त आवश्यक है और यह कार्य तभी संभव है जब आप अपने बूथ के मतदाताओं को अपनी टीम के साथ भाजपा की हकीकत से वाकिफ कराकर उसका असली चेहरा जनता के सामने रखकर अपने बूथो पर मेहनत करके भाजपा की जालिम एवं निरंकुश सरकार की विदाई तय करेंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉक्टर पी० एल० पुनिया ने आज हैदरगढ़ में ग्रामांचल महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित विधानसभा हैदरगढ़ के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में ग्रामांचल परिवार के मुखिया पूर्व विधायक स्व0 सुरेन्द्र नाथ अवस्थी उर्फ पुत्तू भईया की प्रतिमा पर कांग्रेस परिवार के साथ माल्यार्पण करने के पश्चात् व्यक्त किया। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर पी०एल० पुनिया ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव पूर्व सांसद अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव मनोनीत प्रभारी को बधाई दी, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभासद सूरज दीक्षित ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मध्य मध्य जोन के कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनुज पुनिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर