सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अटल जी में सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी, अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाएगी राज्य सरकारः सीएम योगी

अटल जी में सम-विषम परिस्थितियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थीः सीएम योगी

अटल गीत गंगा' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाएगी राज्य सरकारः सीएम

सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने किया एकल काव्य पाठ

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई विभूतियों को किया सम्मानित

लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजात शत्रु थे। उनके पास सम व विषम परिस्थियों में कार्य करने की अद्भुत क्षमता थी। जनता-जनार्दन को सम्मोहन की अद्भुत साधना जिस एक महान व्यक्तित्व में देखने को मिलती थी, वह नाम अटल जी का था। गरीबों के लिए बनने वाली योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य, वैश्विक मंच पर भारत को मिल रहे सम्मान व विरासत के सम्मान की आधारशिला अटल जी ने रखी थी। 

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित 'अटल गीत गंगा' कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभूतियों को सम्मानित भी किया। 

अद्भुत संयोग-2024 में राम मंदिर बन जाएगा और यही वर्ष अटल जी की जन्मतिथि का शताब्दी वर्ष होगा

सीएम ने कहा कि इस आयोजन का महत्व इस वर्ष और अधिक हो गया। जिन बातों को लेकर अटल जी ने कभी लिखा था- हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय...... जिन मूल्यों व आदर्शों के लिए अटल जी ने जीवन जिया था, उसका मूर्त रूप प्रभु राम का भव्य मंदिर,  22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के करकमलों से इसका शुभारंभ होगा। यह भी अद्भुत संयोग है कि यह वर्ष अटल जी की जन्मतिथि का शताब्दी वर्ष भी है। 25 दिसंबर 1924 को अटल जी का जन्म हुआ था। पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रम होंगे और 25 दिसंबर 2024 को भव्य समारोह देखने का अवसर भी हमें प्राप्त होगा। 

घरेलू हो या विदेशी मोर्चा, अटल जी राह बनाते गए

सीएम ने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व, जिसने मूल्यों व आदर्शों की स्थापना की। स्थिर सरकारें कैसे उपयोगी होती हैं, इसकी शुरुआत अटल जी ने 1998 से प्रारंभ की। आज वही परंपरा चल रही है। अटल जी ने बताया कि लंबे समय तक कार्य करते हुए भी मूल्यों, आदर्शों व प्रतिबद्धता से जनता- जनार्दन की सेवा कर सकते हैं। भारत के अंदर, भारत के अनुरूप विकास के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को लागू कर सकते हैं। अटल जी ने यह करके दिखाया। घरेलू हो या विदेशी मोर्चा, अटल जी राह बनाते गए। 

जिसके मन में गरीबों के लिए संवेदना समाप्त हो जाए तो उसे मनुष्य कहने का अधिकार नहीं

सीएम ने कहा कि अटल जी ने कहा था- मेरे प्रभु मुझे जितनी ऊंचाई कभी न देना कि गैरों को गले न लगा सकूं। उनकी संवेदना को देखें। हम बड़ी- बड़ी बातें करें, लेकिन गरीब, आमजन, नौजवान, महिलाओं के लिए संवेदना समाप्त हो जाए तो उसे मनुष्य कहने का अधिकार नहीं है। अटल जी ने भारत की राजनीति को आइना दिखाया। नई दिशा दी। अटल जी के पास राजनीति का लंबा अनुभव रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सानिध्य व दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर भारत की भावी राजनीति की जो रूपरेखा तैयार की गई, अटल जी ने सफलतापूर्वक उसकी आधारशिला खड़ी की। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसी आधार पर नया स्वरूप हम सभी भारतवासी नए रूप में देख रहे हैं। 

अटल जी के महान व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे

सीएम ने कहा कि अटल गीत गंगा से वर्ष भर के कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा कि अटल जी के शताब्दी महोत्सव पर राज्य सरकार भव्यता के साथ विकास खंड, ग्राम पंचायत, जनपद, कमिश्नरी, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, विधानसभा, राज्य स्तर पर बड़े-बड़े आयोजन करेगी। राज्य सरकार नए लोगों को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हुए छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी। स्कॉलरशिप जारी करेगी। अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व को जनता-जनार्दन तक लाकर फिर से भारतीय राजनीति के मूल्यों को नई पीढ़ी की प्रेरणा के लिए रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अटल जी पर शोध भी होना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एकल काव्य पाठ किया।  

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,  महापौर सुषमा खर्कवाल, योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक पंकज सिंह, नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अवनीश सिंह, पवन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...