अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में विशाल सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में विशाल सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 संभल 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जनपद संभल के तत्वाधान में, मंडी रोड पर स्थित डी के रिसोर्ट में विशाल सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के प्रतिष्ठित शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके इंद्रदेव त्रिवेदी, बनवारी लाल पाठक, मुकेश शर्मा एवं लोकेश भारद्वाज ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर गंगा मेला कैम्प की भव्यता एवं सफलता को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक सेवाओं में कार्य करने वाले जागरूक ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित एवं दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण संपूर्ण समाज का नेतृत्व करता रहा है, बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र के उत्थान हेतु हर समय तैयार रहा है। इतिहास में ब्राह्मणों का काफी योगदान मिलता है और आज भी हम सबको एक रहने की आवश्यकता है।

 प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने ब्राह्मणों को अपनी शक्ति को बनाए रखने का आह्वान किया , उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मणों को अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है हमें हर पल, हर क्षण अपने समाज की जागृति एवं उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए।

 इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में विभिन्न ब्राह्मण बन्धुओं को दायित्व सौंपे गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा सारस्वत को मंडल मुरादाबाद के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया तथा संजीव शुक्ला को जनपद संभल के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में बिजनौर, रुद्रपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, उत्तराखंड से सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

इस अवसर पर लोकेश शर्मा, सतीश शर्मा, पंकज शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, समीर प्रभाकर, देवेश शर्मा, अजय कुमार शुक्ला, शोभित शास्त्री, अजय शर्मा, मुकेश शर्मा, विशेष शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रविशंकर लाठे, राहुल दीक्षित, प्रिंस शर्मा, उमेश शर्मा, प्रदीप शुक्ला, संजीव शर्मा, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजीव शर्मा सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता बनवारी लाल पाठक ने एवं संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।