उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सरोजिनी नगर के तत्वाधान में आयोजित सरोजिनी नगर इकाई के गठन व शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सरोजिनी नगर के तत्वाधान में आयोजित सरोजिनी नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया

भ्रष्ट अधिकारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं, आदर्श व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर करेगा सहयोग: संजय गुप्ता

न स्वयं गलत करें , ना गलत बर्दाश्त करें : संजय गुप्ता

शैलेंद्र कुमार यादव चेयर चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला ने अध्यक्ष , डॉ अवधेश कुमार सिंह ने महामंत्री, राजेश कुमार भदोरिया ने  कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।

लखनऊ

सरोजिनी नगर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सरोजिनी नगर के तत्वाधान में सरोजिनी नगर स्थित बुढ़वा गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सरोजिनी नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मौजूद रहे  नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ ग्रहण करवाई। समारोह को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी संगठित होकर रहें किसी भी भ्रष्ट्र अधिकारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है । ना व्यापारी स्वयं गलत करें ना गलत बर्दाश्त करें आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए हर पल संघर्ष करेगा तथा भ्रष्टाचार का मजबूती से मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा व्यापारियों के लिए यह  समय चुनौती पूर्ण है सभी को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यापार और व्यापार मंडल को बढ़ाने के लिए लगना होगा। 

शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में शैलेंद्र कुमार यादव ने चेयरमैन, प्रमोद कुमार हजेला ने अध्यक्ष,डॉ अवधेश कुमार सिंह ने महामंत्री, राजेश कुमार भदोरिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली उपाध्यक्ष के रूप में अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कुमार हजेला, हरिश्चंद्र कुशवाहा, राजन यादव, रवीश कुमार श्रीवास्तव, मनोज यादव तथा मंत्री के रूप में अखिलेश अवस्थी, आनंद माघवानी, शंकर आडवाणी मोहम्मद आमिर खान अजय प्रजापति, शिवजी सोनी अनमोल अंसारी एवं संगठन मंत्री के पद पर प्रवीण कुमार, विनेश कुमार देवेंद्र यादव अतुल कुमार सिंह मनीष कुमार सिंह सूरज कुमार निर्मल तथा संयुक्त मंत्री के रूप में रामकुमार वर्मा अशोक द्विवेदी एवं कार्यकानिक सदस्य के रूप में लाल जी ,गुरु प्रकाश श्रीवास्तव, अमीन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, आशीष अवस्थी, ओम प्रकाश, इरफान खान, सतीश पांडे, सुनील चौहान, अमित सिंह, बृजेश यादव, डॉक्टर आजाद अहमद, दीपक जोशी, अंकित सिंह, शुभम कनौजिया, अनिल वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह, अरविंद राजपूत ने शपथ ली । पदाधिकारी के शपथ के साथ-साथ आदर्श व्यापार मंडल ने उपस्थित राजधानी प्रेस के पत्रकारों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद सुरेश रावत, संरक्षक दयाराम यादव, सभासद रामनरेश यादव, सभासद श्रीमती गीता देवी, हिंदू जागरण मंच की सुमन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर