वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति (रजि.)उ. प्र.द्वारा वृद्धा आश्रम में दैनिक वस्तुओं का वितरण किया।

 वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति (रजि.) उ. प्र.द्वारा वृद्धा आश्रम में दैनिक वस्तुओं का वितरण किया।

 संभल 

वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति उ. प्र. के द्वारा दिनांक 20/12/2023 को बारहसैनी नारी शिशु स्वास्थ्य सदन वृद्धा आश्रम कैथल गेट, चंदौसी में समिति की महिलाओं के द्वारा खाने का सामान, सर्दी के प्रकोप से बचने हेतु स्वेटर, शॉल, मोफलर, टोपे, मोजे, लोई आदि असहाय जनों को वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा उन वृद्ध जनों को खाद्य समिग्री, छोले चावल, बिस्किट, समोसे, नमकीन, मूंगफली सभी प्रकार के फल, इत्यादि दिए गए। समिति द्वारा उन वृद्ध जनो का आंखो का चेकअप कराने के बाद उन्हें चश्मे भी बनवाए जाएंगे। समिति का हमेशा कार्य यही रहता है निर्धन एवं असहाय लोगो की मदद करना। 

प्रदेश महासचिव प्रतिभा चौधरी ने कहा समिति की समस्त महिलाएं सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहती है। समिति का उद्देश्य गरीब,असहाय जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करना, बच्चो को पढ़ाई हेतु शुल्क की व्यवस्था कराना, निर्धन महिलाओं को उनके सुविधा के अनुसार कार्य दिलाना। समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा सराहना की जाती है। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीनेश वार्ष्णेय, प्रदेश महासचिव प्रतिभा चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सोनल वार्ष्णेय, डॉ.सुधा चौधरी, उषा वार्ष्णेय, डॉ मधुपामा वार्ष्णेय, अर्पिता वार्ष्णेय, प्रिया टनाटन, पूजा गुप्ता, रीना चौधरी, मोनिका टनाटन, मोनिका चौधरी, दीपमाला, रागिनी, बीना, सीमा, सविता, वंदना, वर्षा, रचना, गीता, चांदनी, खुशी, मोनिका, अनुराधा, ऋतु, प्रियांशी, रेनू , आशा ,नीतू , सारिका,अर्चना,  महिमा, भावना, नमिता, गीतेश, दर्शन, सुरभि, मेघा, लता, दीप्ति, शालिनी, मोनिका, रूबी, शिल्पी आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर