सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

ग्राम पंचायत कनौरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया

ग्राम पंचायत कनौरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

मीरजापुर

केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण एवं आउटरीच गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिगत मंगलवार को पहाड़ी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कनौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत भव्य चैपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदो के लाभार्थियो से की गयी वार्ता एवं उनके अभिभाषण को एल0ई0डी0 प्रचार वाहन पर सजीव प्रसारण करते हुये ग्रामीणो को दिखाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, सांसद राज्यसभा अरूण सिंह के प्रतिनिधि के द्वारा मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित गणमान्य लोगो का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश के प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को संतृप्त कराने के दृष्टिगत सरकार द्वारा गांव-गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी को भेजा जा रहा है इस गाड़ी के माध्यम से सभी संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है जो व्यक्ति किन्ही कारणो से किसी योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं वे यही पर विभिन्न विभागो के द्वारा लगाये गये स्टाल पर पहुंचकर अपना नाम दर्ज कराये तथा आवेदन करें। उनकी पात्रता के आधार पर उन्हे उस योजना से लाभान्वित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड पहाड़ी में अब तक सबसे अधिक आयुूष्मान कार्ड बनाये जाने पर अधिकारियों को बधाई व धन्यवाद देते हुये कहा कि शेष लोग जो भी बचे हैं वे भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर उसका लाभ प्राप्त करें।  

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नये चयनित प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, शौचालय व अन्य योजनाओं के लाभार्थियो को आवास की चाभी व प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। गर्भवती माताओं की गोदभराई कार्यक्रम के तहत पौष्टिक आहार तथा छः माह के नौनिहालो का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस अवसर पर औसांसद राज्य सभा अरूण सिंह के प्रतिनिधि धंनजय पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख पहाड़ी ने भी लोगो को सम्बोधित करते हुये केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी सहित ग्राम प्रधान कनौरा राकेश यादव, प्रधान संघ, खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी, एडियो पंचायत अरूण कुमार मिश्र और संबंधित विभागों के एडियो व अन्य सबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...