थाना कमासिन पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

थाना कमासिन  पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

बांदा 

पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 23.01.2024 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान काफर पुरवा पुलिया ग्राम छिलोलर से एक शातिर अपराधी रवि सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी छिलोलर थाना कमासिन जनपद बांदा को एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । 

बरामदगी

▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर

▪️02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. थानाध्यक्ष कमासिन जयचन्द्र सिंह 2. उप निरीक्षक जियालाल 3. कांस्टेबल संदीप सिंह 4. कांस्टेबल अमन सिंह पटेल