नहर में गिरी कार चालक की हुई मौत बलुआ थाना क्षेत्र कैथी पुलिया की घटना जहां 3 वर्षों से टूटी पड़ी है पुलिया आये दिन होते हैं हादसे

 नहर में गिरी कार चालक की हुई मौत

बलुआ थाना क्षेत्र कैथी पुलिया की घटना जहां 3 वर्षों से टूटी पड़ी है पुलिया आये दिन होते हैं हादसे 

चंदौली 

बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव की नहर की पुलिया की रेलिंग पिछले 3 वर्षों से टूटकर गिर चुकी है शिकायत के बाद जिम्मेदार आंखें बंद किए अनजान बनें बैठे हैं। जुम्मेदारो की लापरवाही की वजह से शनिवार की रात एक युवक की जान चली गई युवक कार चालक था जो रात को बारात से रिश्तेदार के यहां जा रहा था की उसके सड़क की सीमा नहीं दिखाई दी और उसकी कार नाल में पलट गई जिसमें उसकी मौत हो गई।

हवलदार कुमार कार चालक था और अपने परिवार का जीविका चलता था शनिवार को सकलडीहा के घर्चित गांव से बारात लेकर क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में प्रेम यादव के घर गया था रात में बारात को छोड़ने बाद वह कार लेकर महुआ में स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि रात में लगभग 10:00 बजे गांव के बाहर पहुंचा था कि पुलिया पर रेलिंग नहीं होने के कारण उसे किनारा नहीं दिखाई दिया और कार नहर में पलट गई जिससे युवक की मौत हो गई।