काकोरी में शॉर्ट सर्किट से दो सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट 4 लोग घायल 5 कि हुई मौत

काकोरी में शॉर्ट सर्किट से दो सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट 4 लोग घायल 5 कि हुई मौत


लखनऊ 

आज रात करीब 10:30 बजे हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया जिससे कुल 9 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले गया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गयी व 4 लोग अभी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम-

01- मुशीर पुत्र पुत्तू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी हाता हजरत साहब कस्बा काकोरी थाना काकोरी

02- हुस्न बानो पत्नी मुशीर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी उपरोक्त

03- रइया पुत्री बबलू उम्र करीब 07 वर्ष निवासी उपरोक्त

04- उमा पुत्री अजमद उम्र करीब 04 वर्ष निवासी उपरोक्त

05- हिना पुत्री अजमद उम्र करीब 02 वर्ष निवासी उपरोक्त

घायलों के नाम-

01- ईशा पुत्री मुशीर उम्र करीब 17 वर्ष

02- लकब पुत्री मुशीर उम्र करीब 21 वर्ष

03- मुशीर के बहनोई अजमद उम्र करीब 34 वर्ष

04- अनम पुत्री बबलू(मुशीर के भाई) उम्र करीब 18 वर्ष

स्थानीय पुलिस बल व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।