सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

श्री श्याम ज्योत मंडल का 41वां श्री श्याम निशानोत्सव धूमधाम से मनाया गया

श्री श्याम ज्योत मंडल का 41वां श्री श्याम निशानोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ना देना चाहे कुबेर का धन, मगर सलीका सहूर देना...

स्वर्णिम राजमहल विराजे कलयुग के अवतारी बाबा श्याम

कोलकाता व नई दिल्ली के भजन गायकों ने भजनों की संतरगी छठा बिखेरी

लखनऊ। बाबा श्याम का बाघा स्वर्ण आभूषणों, रत्नजड़ित मोतियों से अंलकृत एवं स्वर्णिम आभा वाले राजमहल में विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी अवसर था श्री श्याम ज्योत मंडल के 41वां श्री श्याम निशानोत्सव और पुण्य स्थल बना ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क, लखनऊ। भजन संध्या से पूर्व आचार्य संतोष शास्त्री, गिरिजाशंकर के नेतृत्व में 11 पुरोहितों ने सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश पूजन कर सकुशल कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए गणेश का आवाहन किया तत्पश्चात बाबा श्याम की दिव्य ज्योत का प्रज्वलन हुआ। राज श्री म्यूजिकल समूह के साथ हिसार हरियाणा से आये विजय मोहन एवं मंडल सदस्यों ने बाबा श्याम की आरती एवं वंदना की। 

विजय मोहन ने बाबा श्याम को बुलाते हुए कहा- 'आओ पास हमारे, अजी बैठो म्हारे सागे, की जी न लगे', 'कीर्तन की है रात, बाबा आज तुमको आना है' से जैसे सुंदर-सुंदर भजनों से बाबा के चरणों में प्रथम पुष्प अर्पित किया। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्री श्याम निशानोत्सव में पहली बार उज्जैन, कोलकाता, महाराष्ट्र के 50 कलाकारों के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शिव पार्वती का फ्यूजन नृत्यों की श्रंखला एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शहनाई सांवरे के अगले सोपान में नई दिल्ली के शीतल पाण्डेय ने अपनी ओजस्वी वाणी में 'ना देना चाहे कुबेर का धन, मगर सलीका सहूर देना, उठा के सर जी सकूं जहां में, बस इतनी इज्जत जरूर देना' जैसे भजनों की सरिता प्रवाहित की। 

कोलकाता के संजय शर्मा ने अपनी खनकती अवाज में 'होली आयी होली आयी होली आयी, मस्ती छायी मस्ती छायी मस्ती छायी' एवं 'चुप क्यों बैठयो हो बाबा, बोलो तो कुछ तो बोलो' जैसे फागुन के मस्ती भरे भजनों पर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्याम भक्ति सागर में डूबे हुए भक्तों ने बाबा के भजनों पर खूब थिरके एवं रंग बिरंगे फूलों की होली खेल फागुन की मस्ती में हिलोरे लेकर आनंदित हुए। 80 फिट चौड़े तथा 50 फिट ऊंचे स्वर्ण राजमहल में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का अवतरण हुआ। श्याम दरबार की दीवारों पर देवी-देवाताओं की आकृतियां और पंडाल को रंग-बिरंगे एलईडी लाइटों से सुशोभित किया गया था। श्याम प्रेमियों के लिए विशेष रूप से 360 डिग्री एवं सेल्फी विद श्याम संग का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। 

जहां भक्त फोटो खिंचवाकर तुरंत अपनी मेल पर प्राप्त कर लेते थे। निशानोत्सव का संजीव प्रसारण फेसबुक ssjmlko एवं यूट्यूब तथा बांसुरी चैनल पर किया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के आसिम मत्या ने विशालकाय  श्याम दरबार निर्माण कर अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। 

रंगबिरंगी एलईडी रोशनी से जगमगाता हुआ पंडाल तलवार टेंट के अमन तलवार तथा अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स के घनश्याम अग्रवाल ने कोलकाता के एलईडी पैनलों एवं श्याम तोरणद्वार पर बाबा श्याम के प्रसंगों एवं देवी देवताओं के चित्रों को खूबसूरती से एलईडी पैनलों पर उकेरा गया था। विद्या नंद अवस्थी के अवस्थी साउंड से शहनाई सांवरे की भजन संकीर्तन गुजयमान हुई। इन सभी भक्तों ने बाबा के चरणों अपनी सेवा समर्पित की। 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल, मोती कंछल, सक्षम, मोहित, निश्चल, श्रेयस, राजरानी अग्रवाल, साक्षी एवं श्याम भक्त मौजूद थे। 9 मार्च को फतेहाबाद के परविंदर पलक, कानपुर से कुमार मुकेश ग्रुप, मास्टर तरंग बाबा श्याम के भजनों से भक्तों को समोहित करेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...