गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करें केंद्र सरकार

 गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करें केंद्र सरकार

युग तुलसी पार्टी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलीशेट्टी शिवकुमार वाराणसी संसदीय सीट से लड़ेंगे चुनाव 

 वाराणसी

गौमाता राष्ट्रमाता महाअभियान के तहत धर्मसम्राट पूज्य स्वामी करपात्री महाराज द्वारा शुरू किए गए अभियान गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोवंश हत्या मुक्त भारत बनाने हेतु राष्ट्रीय दल युग तुलसी पार्टी ने संकल्प लिया हैं। उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कोलीशेट्टी शिवकुमार ने पराड़कर भवन के गर्दे सभागार में आयोजित वार्ता के दौरान कही। उन्होंने  सभी काशीवासीयो से अनुरोध किया की सभी गौभक्त गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए आगे आए और इस मुहिम से जुड़े। कोलीशेट्टी शिवकुमार ने कहा कि पार्टी भारत सरकार से मांग करती है की गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे व गौकशी को पूरे भारत वर्ष में पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।

उन्होंने "गौ माता-राष्ट्र माता"  पर एक पोस्टर का विमोचन किया, जिससे लोगो में जन जागरण किया जा सके साथ ही कहा कि आज सनातनधर्म में गुरु का बहुत महत्व है लेकिन सनातनधर्मी उनके लिए पहली रोटी नही निकालते, सनातनधर्मी भगवान को सबसे अधिक मानते हैं लेकिन उनके लिए पहली रोटी नही निकालते हैं, लेकिन गौ माता हेतु हर सनातनधर्मी पहली रोटी निकालता है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनातनधर्म में गौ माता का कितना महत्व है।बावजूद इसके सौ करोड़ सनातनधर्मियों के इस देश मे गौकशी होती है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलीशेट्टी शिवकुमार ने कहा कि देश की आजादी के समय से ही गौकशी बन्द करने हेतु आंदोलन चलते रहे है। वर्ष 1966 में धर्मसम्राट करपात्री महाराज के नेतृत्व में लाखों साधु- सन्तों ने संसद भवन पर प्रदर्शन किया और सैकड़ों साधु - सन्तों ने बलिदान दिया था। उसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए युग तुलसी पार्टी वाराणसी के संसदीय सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटीशेट्टी शिवकुमार चुनाव लड़ेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर