सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

हरदोई के नगर मजिस्ट्रेट के बचाव में उतरी सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति

हरदोई के नगर मजिस्ट्रेट के बचाव में उतरी सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग

हरदोई

जिले की सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के पक्ष में मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रहलाद नगरी के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने नगर मजिस्ट्रेट का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 

बताते चलें कि बीते शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी नगरपालिका की टीम के साथ राजनैतिक दलों के नेताओं के होर्डिंग्स बैनर बोर्ड आदि हटवाने का कार्य करा रहे थे। इसी बीच लखनऊ रोड पर लगे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा के आवास के सामने रोड किनारे लगे बोर्ड को भी उखड़वा दिया। 

जिस पर भाजपा नेता ने नगर मजिस्ट्रेट को ऐसा करने के लिए मना किया। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने कहा यह आचार संहिता का उल्लघंन है। जिस पर भाजपा नेता बिफर कर बोले तुम्हारे जैसे अधिकारी यहां नहीं आते। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने कहा यह आचार संहिता का उल्लघंन है। इसमें एफआईआर दर्ज हो सकती है‌। एफआईआर का नाम सुनते ही भाजपा नेता आग बबूला हो गये तुम एफआईआर लिखवा देना। इतनी बातचीत के बाद नगर मजिस्ट्रेट का काफिला आगे बढ़ गया। अगले दिन भाजपा नेता की पत्नी की तबियत बिगड जाती है उनकी ह्रदयाघात से मौत हो जाती है। भाजपा नेता ने पत्नी की मौत को इस घटना से जोड़कर कहा कि नगर मजिस्ट्रेट की कार्यवाही और व्यवहार के कारण मेरी पत्नी को आघात पहुंचा है। इसी की वजह से उनकी मौत हो गयी। उनके ऐसा बोलने के बाद सभी राजनैतिक दलों के नेता एक राय होकर नगर मजिस्ट्रेट के विरुद्ध मोर्चा बंदी करते दिखाई दिए। भाजपा नेताओं द्वारा घटना पर चुप्पी से सपा को मौका मिल गया। सपा नेता व पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने भाजपा नेता के आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया वहीं भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत समेत पूर्व सांसद अंशुल वर्मा समेत सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लखनऊ रोड जाम कर प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देकर जैसे तैसे जाम को खुलवाया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा पिछड़ी जाति से आते हैं। ऐसे में पिछड़े वोटों पर डोरे डालने के लिए सभी दलों के नेताओं का प्रयास है। नगर मजिस्ट्रेट सवर्ण जाति से ब्राह्मण है ऐसे में ब्राह्मण अधिकारी के खिलाफ आवाज बुलंद करने से पिछड़ी जाति के वोटरों में ध्रुवीकरण होने की सम्भावना के चलते नगर मजिस्ट्रेट पर हमले तेज कर दिये है। इस घटनाक्रम पर प्रहलाद नगरी के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि अपने कर्तव्य पालन के समय अधिकारी ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। जिससे किसी की मृत्यु सम्भाव्य हो ऐसे में न्याय हित में सम्बंधित प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के बाद ही कार्यवाही की जाये।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...