नूरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल व अर्ध सैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च
बिजनौर।
नूरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल ने मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। सोमवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेशानुसार एसपी देहात राम अर्ज सिंह की अगुवाई में नगर पुलिस में बीएसएफ के जवानो ने थाना शहर वार्डों में फ्लैग मार्च निकाला ।
एसपी देहात राम अर्ज सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार चुनाव संपन्न होने तक शहर के विभिन्न क्षेत्र में संवेदनशील रूप से फ्लैग मार्च निकाला जाएगा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने से पहले और बाद में शहरों में थाना पुलिस पूरी तरह से गस्त और चेकिंग कर रही है ।
वहीं फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की गई और लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। ओर समझाया गया कि वह बिना किसी डर के वोट डालें जो उनका पूर्ण अधिकार है।
