ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत

महोबा जिले के थाना कबरई के अंतर्गत ग्राम धरौन बांध में कार्यरत टैक्टर पलटने से हुआ हादसा, चालक की मौत

मामला महोबा जिले के थाना कबरई के अंतर्गत का है जहां पर शिवम पुत्र राजा भैया प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी खन्ना अपना ट्रैक्टर लिए कबरई बांध पर कार्य करने के लिए लगाया था ।

मंगलवार की सुबह 10 बजे पत्थर से भरी ट्राली जब बंधे के रास्ते से नीचे लेकर आ रहा था तभी अचानक टैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने से उसका ट्रैक्टर बगल की खाई में नीचे गिरा साथ में बैठे जीतेंद्र यादव पुत्र जिलाजीत यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जिला भदोही और जिससे चालक शिवम पुत्र राजा भैया प्रजापति उम्र 20 वर्ष नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया जिसमें शिवम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है।