यदुवंशीयों का गढ़ कही जाने वाली सबसे संवेदनशील क्षेत्र गुन्नौर विधानसभा ने लोकसभा चुनाव में शांति से सम्पन्न हुआ मतदान

यदुवंशीयों का गढ़ कही जाने वाली सबसे संवेदनशील क्षेत्र गुन्नौर विधानसभा ने लोकसभा चुनाव में शांति से सम्पन्न हुआ मतदान 

संभल 

जनपद के विधानसभा गुन्नौर में बहुत ही शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ कही कोई वाद विवाद की खबर नहीं मिली और लोकसभा चुनाव सभी बूथों पर शांति पूर्वक संपन्न हुआ । 

राष्ट्र नमन समाचार पत्र की टीम द्वारा जनपद में मिठनपुर, मैगरा, चिरवारा, सिगोला , पुखता , नगला डुमायल, मड़कावाली , अहरोला नवाजी , अहरोलानोआबाद , काशीपुर , करियाबेन , नगला अजमेरी, भौना नगला , अशदपुर,  दवथरा स्याम , दवथरा हरलाल, जुनावई , धनीपुर आदि गांवों के मतदान केन्द्र का भ्रमण किया सभी केन्द्रों पर शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। गुन्नौर विधानसभा यादव बाहुल्य क्षेत्र हैं और जनपद की सबसे संवेदनशील क्षेत्र में आता है यहां के नागरिकों ने इतिहास रचा दिया इस लोकसभा चुनाव के मतदान में कहीं से कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हुई। इससे पहले प्रत्येक मतदान के दौरान वाद विवाद निश्चित होता था पर इस बार कोई घटना घटित नहीं हुई।

गुन्नौर कुल वोट 415128

प्रथम राउंड 13.55% 9:00 तक 

दूसरे राउंड 27.02%11:00 तक 

तीसरे राउंड 37.38 %1:00 तक 

चौथे राउंड 46.05 %3:00 तक 

पांचवा राउंड 52.52% 5:00 बजे तक 

अंतिम राउंड 53.66% 6:00 बजे तक 

6:00  चुनाव संपन्न हुआ।