दबंगों के आगे मुख्यमंत्री का आदेश भी नहीं रखता मायने, आइजीआरएस शिकायतकर्ता 15 दिन से महादेवा चौकी के चक्कर लगाने को मजबूर

दबंगों के आगे मुख्यमंत्री का आदेश भी नहीं रखता मायने, आइजीआरएस शिकायतकर्ता 15 दिन से महादेवा चौकी के चक्कर लगाने को मजबूर 

माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज ने जो 1076 पूरे उत्तर प्रदेश में आदेश लागू हुआ है उस आदेश को दबंग के सामने पालन नहीं कर पा रहे हैं महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी आइजीआरएस शिकायतकर्ता 15 दिन से महादेवा चौकी के लगा रहा चक्कर।

बाराबंकी। तहसील रामनगर से लगभग 5 किलोमीटर महादेवा चौकी पड़ती हैं उसी क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोधौरा विकासखंड सूरतगंज तहसील रामनगर, व थाना रामनगर है। माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में काशी के तर्ज पर कॉरिडोर बनाने का आदेश पारित किया था जो आज कार्य आरंभ हो गया है। 

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है कि महादेवा से लगभग 3 किलोमीटर जोरौनडा पंचायत के निवासी कृष्ण वीर सिंह आज के 15 साल पहले लोधौरा में गाटा संख्या 47 में , सिराज के बड़े भाई का हिस्सा बैनामा कराया था जिसमें 15 साल पहले मकान बना लिया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है की कृष्णवीर सिंह एक लालची प्रवृत्ति के आदमी है। और जनता का कहना है की दबंग भी है। 

गाटा संख्या 47 के दक्षिण की तरफ गाटा संख्या 52 का रकबा आईजीआरएस शिकायतकर्ता के नाम संक्रमणीय भूमिधर है जब की वह प्लांट कई हिस्सों के कारण पड़ा हुआ है। दबंग कृष्ण वीर सिंह ने गाटा संख्या 52 दक्षिण की तरफ रात्रि का मौका पाकर अपने मकान के पीछे कब्जा करने की नीयत से दरवाजा फोड़ लिया शिकायत करता, सुधीर पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश आदि ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में 1076 का जो आदेश जारी किया था। उस पर शिकायत की। जब निस्तारण के लिए कोतवाली रामनगर कोतवाल रत्नेश पांडे ने महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी को जांच कर निस्तारण करने का आदेश जारी किया। तब महादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने अपने दल बल के साथ मौके पर जाकर शिकायत करता को साथ में ले जाकर जांच कराई तो पता चला की दबंग कृष्ण वीर सिंह ने गाटा संख्या 52 मे कब्जा करने के नियत से दरवाजा फोड़ लिया। 

लगभग 15 दिन से लगातार शिकायतकर्ता महादेवा चौकी के लगा रहा चक्कर आश्वासन के अलावा शिकायतकर्ता को अभी तक नहीं मिला न्याय अब देखना या है कि शिकायतकर्ता को महादेव चौकी इंचार्ज संतोष द्वारा शिकायत करता को न्याय दिला पाते हैं। या दबंग कृष्णवीर सिंह कब्जा करते रहेंगे। यह तो सोचनीय विषय है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर मुझे न्याय ना मिला तो मैं मजबूर होकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जनता दर्शन में पहुंच कर न्याय के लिए गुहार लगाऊंगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर