थाना अमीनाबाद पु‌लिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले 1 शातिर अपराधी को भेजा सलाखों के पीछे।

थाना अमीनाबाद पु‌लिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले एक शातिर अपराधी को भेजा सलाखों के पीछे।

लखनऊ

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के आदेशानुसार अपराधियों की रोकथाम व पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार आजाद थाना अमीनाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना अमीनाबाद पुलिस टीम द्वारा गुईन रोड चौराहा पर बाबा लस्सी के पहले मस्जिद के पास अमीनाबाद लखनऊ थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2024 धारा 304/317(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त कबीर उर्फ गोविन्दा पुत्र स्व० रामू पता छोटा रामलीला ग्राउन्ड के पीछे सरकारी स्कूल के पास ऐशबाग थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र लगभग 19 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त से।सम्बन्धित झपटमारी किये गये मोबाइल के साथ आज, दिनांक17.08.2024 को समय 13.30 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण वादी मो० फरहान इकबाल पुत्र मो० ईकबाल अंसारी निवासी 114/27 नया गाँव पश्चिम नजीराबाद थाना अमीनाबाद लखनऊ की Realme X कम्पनी की मोबाइल दिनांक 01/07/24 को रिजवान गेट के पास अमीनाबाद से स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति द्वारा झपटमारी करके ले जाने के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मु०अ०सं० 53/24 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक धीरज कुमार निगम द्वारा संपादित की जा रही है। विवेचक उप निरीक्षक धीरज कुमार निगम पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त कबीर उर्फ गोविन्दा पुत्र स्व० रामू पता छोटा रामलीला ग्राउन्ड के पीछे सरकारी स्कूल के पास ऐशबाग थाना बाजारखाला। लखनऊ उम्र लगभग 19 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त से। सम्बन्धित झपटमारी किये गये मोबाइल के साथ गुईन रोड चौराहा पर बाबा लस्सी के पहले मस्जिद के पास से आज दिनांक 17.08.2024 को समय 13.30 बजे हिरासत पुलिस में लेकर बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की, बढोत्तरी करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- कबीर उर्फ गोविन्दा पुत्र स्व० रामू पता छोटा रामलीला ग्राउन्ड के पीछे सरकारी स्कूल के पास ऐशबाग थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र लगभग 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

रियल मी एक्स मोबाइल का IMEI नं० क्रमशः 864428047101538/864428047101520

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक धीरज कुमार निगम थाना अमीनाबाद लखनऊ।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर थाना अमीनाबाद लखनऊ।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक माधव शर्मा थाना।अमीनाबाद लखनऊ।

 कांस्टेबल 825 अमित कुमार थाना। अमीनाबाद लखनऊ।

कांस्टेबल 7524 विजय बहादुर मिश्र थाना अमीनाबाद लखनऊ।