मंडल आयुक्त मिर्जापुर ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र का किया निरीक्षण।

 मंडल आयुक्त मिर्जापुर ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र का किया निरीक्षण।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जिसको लेकर आज मंडलायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। जनपद के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेंटर पर 384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसकी तैयारियों व व्यवस्था का गहन निरीक्षण करने मंडलायुक्त पहुंचे और पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखकर आवश्यक निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि अगर कमियां मिली तो बक्शा नहीं जाएगा।

"परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया यदि कोई अव्यवस्था फैलाता हैं या कोई गड़बड़ी करता है तो बक्शा नहीं जाएगा।" - कमिश्नर मिर्जापुर

 "इस केंद्र पर गहन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। हम परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएंगे किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए स्टाफ सक्षम है।" - प्रधानाचार्य बालिका इंटर कॉलेज