सतर्क रहें और सावधान रहें आप वरना टप्पे बाज इस जाम व भीड़ में कर देंगे आपकी जेब साफ।
राजधानी में जगह जगह लगा रहता है जाम, राजधानी बनी जाम सिटी।
स्मार्ट सिटी लखनऊ को जाम सिटी को बनानें में ई रिक्शा चालकों ने का है सबसे बड़ा योगदान।
लखनऊ। त्यौंहारों पर लोग घरों से खरीददारी करने निकलते हैं पर सड़कों पर लगें भीषण जाम के कारण दो घण्टे का काम करने में पूरा-पूरा दिन लग जाता है। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा व्यस्त अमीनाबाद क्षेत्र हैं जहां पर हमेशा जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। दरसल अमीनाबाद क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें हैं जहां हजारों लोगों प्रतिदिन खरीदारी करने आते हैं त्यौहारों पर यह संख्या बढ़ जाती है। पुलिस प्रशासन के लिए जाम को हटाना ही सबसे बड़ा काम हो जाता हैं। कोई वीआईपी आ गया तो समझो आफ़त आ गई।
इस समय त्यौहार का समय है जिसको देखते हुए सड़कों पर लगे हुए जाम से लोगों निकलवाने के लिए अमीनाबाद थाने की उप निरीक्षक रसना शंखवार, नजीराबाद चौकी प्रभारी धीरज कुमार निगम और बीट इंचार्ज ने खड़े होकर अमीनाबाद के चौराहे पर जाम में फंसे हुए लोगों को किया निकलवाने का काम किया।
वही भाई बहन का त्यौंहार रक्षाबंधन को देखते हुए थाना प्रभारी ने भी अमीनाबाद बाजार में पैदल गश्त करते रहे और अपनी टीम के साथ सड़क पर बे तरतीब खड़े हुए वाहन का चलान कर दिया। सभी आने जाने वाले लोगों नसीहत दी कि अपना पर्स, अपना बैग व अन्य सामान का ध्यान रक्खे। बहुत से चोर उचक्के बाजार में घूम रहे हैं उनसे सावधान रहें। महिलाओं और पुरुषों जो भीख मांग रहें हैं उन लोगों से भी सावधान रहें।
बात तो जाम की हो रही थी उसी पर चलते हैं। लखनऊ में ई रिक्शा चालकों का आतंक भी दिन प्रति दिन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं भी जगह मिली वहां ई-रिक्शा खड़ा दिखाई देगा। एक रोग की तरह दिखाई देने लगे हैं ई रिक्शा इनके 50% चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं मिलेगा आला अधिकारी इन पर कोई कार्यवाही नहीं करते। मुझे ऐसा लगता है कि इनके लिए कोई भी कानून नहीं बनाया गया है ये सब कानून से ऊपर है जिससे ये अपनी मनमानी करने से पीछे नहीं हटते।
जाम तो पूरा शहर है पर कुछ खास जगह है जहां जाम हमेशा मिलेगा चरक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, अकबरी गेट, नक्खास चौराहा, हैदरगंज, रकाबगंज, यहियागंज गुरुद्वारा, मैलवीगंज, चारबाग, मवईया, आलमबाग निशातगंज, बुद्धेश्वर, कैसरबाग, चौराहा, अमीनाबाद चौराहा सभी जगह आपको भीषण जाम देखने को मिलेगा।
ये हैं आपका खूबसूरत स्मार्ट सिटी जो बन गया है जाम सिटी।
अधिकारियों को ये समझना चाहिए कि सभी काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं कर सकते क्यों उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं कुछ काम आप भी अगर लें।
अब देखने वाली बात यह होगी क्या आला अधिकारी करें इनपर कार्यवाही क्या करेंगे कोई कानून इन लोगो लागू। जो इनके लिए आला अधिकारियों की किताब और लिस्ट में लिखे हुए है।

