सर्विलांस व क्राइम टीम (उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण कर छेड़छाड करने व मोबाइल फोन छीन लेने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सर्विलांस व क्राइम टीम (उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण कर छेड़छाड करने व मोबाइल फोन छीन लेने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

लखनऊ 

  थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना सैरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 120/2024 धारा 74/309(4)/140(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नफीस को गिरफ्तार किया गया

मामला इस तरह से है कि दिनांक 25/08/2024 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम सूचना दिया गया कि अज्ञात ऑटो चालक द्वारा मेरी पुत्री का अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने व मोबाइल फोन छीन लेने के सम्बन्ध में प्रस्तुत किया गया था।

 सूचना आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-120/2024 धारा 74/309(4)/140(1) बीएनएस बनाम अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश व आदेश के क्रम में थाना स्थानीय से एक टीम का गठन किया गया। 

थाना स्थानीय पुलिस टीम व सर्विलांस क्राइम टीम उत्तरी जोन लखनऊ के सहयोग द्वारा अल्प समय में घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना करने वाले एक अभियुक्त नफीस पुत्र सुल्तान मूल निवासी ग्राम नया खेड़ा पोस्ट मवई धमियाना थाना औरास जिला उन्नाव हाल पता किराये का मकान मोहल्ला दुल्लूखेड़ा बुद्धेश्वर थाना पारा लखनऊ उम्र 25 वर्ष को आईआईएम रोड़ यादव चौराहा के पास समय करीब 19.10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व घटना कारित करने में प्रयोग किये गये ऑटो संख्या UP 30 BT 9367 को बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय भेजा जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक मोनू कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार,  सर्विलांस/क्राइम टीम उत्तरी जोन लखनऊ,उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर