उम्मीद संस्था द्वारा वास्तुभ सिटी पिपरसंड, सरोजनीनगर में मानसिक मंदित व विक्षिम महिलाओं घर से बिछड़ी महिलाओं को परिवार मिलन कार्यक्रम के माध्यम से अपने परिवार से मिलवाया गया एवं सभी को घर भेजा गया।

उम्मीद संस्था द्वारा वास्तुभ सिटी पिपरसंड, सरोजनीनगर में मानसिक मंदित व विक्षिम महिलाओं घर से बिछड़ी महिलाओं को परिवार मिलन कार्यक्रम के माध्यम से अपने परिवार से मिलवाया गया एवं सभी को घर भेजा गया।

उम्मीद संस्था के महिला आश्रय गृह में 106 महिलाएं निवास कर रही है।

लखनऊ। उम्मीद संस्था द्वारा वास्तुभ सिटी ग्राम लोनहा, पिपरसंड, सरोजनीनगर, लखनऊ में मानसिक मंदित/विक्षिम महिलाओं हेतु आश्रयगृह का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम मातृछाया है एवं महिला कल्याण विभाग के सहयोग से यह संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में 106 मानसिक मंदित/विक्षिप्त निराश्रित महिलाए अभी मातृछाया में निवास कर रही है जहाँ पर इन महिलाओं को एक परिवार की तरह रखा जाता है | पहले ये महिलाएं कई सालों से अपने परिवार से बिछड़कर गुमनामी के अधेरे में जीवन गुजार रही थी परन्तु जब से इनका मातृछाया आश्रम में आगमन हुआ तब से संस्था का वहीं प्रयास रहा है की इनका पुनर्वासन कराया जाये जिसके लिए संस्था द्वारा इन सभी महिलाओं का आधार कार्ड बनवाया गया जिससे की इनकी पहचान मुनिक्षित की जा सके। आधार कार्ड बनवाने के फलस्वरूप 5 महिलाओं के परिजनों का पता चला उसके उपरांत आज दिनांक 28/08/2024 को आलमबाग गुरुद्वारा, लखनऊ में पुनर्वासन की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर इनके सामूहिक पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व में भी उम्मीद द्वारा ऐसी 26 महिलाओं को पुनर्वासित किया जा चुका है। आज पुनर्वासित होने वाली संवासिनी का नाम

सुश्री नूर शबा, संत कबीर नगर, उ. प्र.

सुश्री संध्या शर्मा, सोनभद्र, उ. प्र.

सुश्री विनीता सोनी लखनऊ, उ. प्र.

सुश्री विजय कुमारी, सीतापुर उ. प्र.

सुश्री सीता, सीतापुर उ. प्र.

इन सभी को आज आलमबाग गुरुद्वारा, लखनऊ में परिवार मिलन कार्यक्रम के माध्यम से अपने परिवार से मिलवाया गया एवं सभी को घर भेजा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सरदार परविंदर सिंह, सदस्य राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने उम्मीद संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है और संस्था में इस प्रकार से आने वाली प्रत्येक संवासिनी का आधार सत्यापन अवश्य कराया जाये। सभी के सुखद जीवन की मंगलकामना की व उनके परिवार को उनकी विशेष देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सरदार निर्मल सिंह, अध्यक्ष, केंद्री सिंह सभा, आलमबाग के अतिरिक्त राजेंद्र सिंह राजू भूपेंदर सिंह पिंडा और दमन सेठी के अतिरिक्त उम्मीद संस्था से बलबीर सिंह मान, हरप्रीत सिंह जी, रश्मि वर्मा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थापक सचिव बलबीर सिंह मान द्वारा दी गई।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर