थाना मड़ियांव पुलिस ने 2 गुमशुदा युवतियों की सकुशल बरामदगी कर परिवारीजन को सुपुर्द किया गया।
लखनऊ।
थाना मड़ियांव पर आवेदक निवासी फैजुल्लागंज थाना मडियांव लखनऊ द्वारा अपनी बहन उम्र 24 वर्ष व रिश्तेदार उम्र 22 वर्ष निवासी थाना माल लखनऊ का वादी के घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 7.08.2024 को गुमशुदगी सं0 0083/2024 दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच थाना स्थानीय से की जा रही थी। जिसके क्रम में आज दिनांक 22.09.2024 को थाना मडियांव पुलिस द्वारा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी कर परिवारीजन के सुपुर्द किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव थाना मडियांव लखनऊ 02. उप निरीक्षक उत्तम कुमार थाना मडियांव लखनऊ 03. महिला उप निरीक्षक सपना थाना मडियांव लखनऊ रहे।