यहां विकास पैदा ही नहीं हुआ, विकास के नाम पर केवल घपले है सोलर लाइट के नाम पर लाखों का घोटाला ।

यहां विकास पैदा ही नहीं हुआ, विकास के नाम पर केवल घपले है ।
सोलर लाइट के नाम पर लाखों का घोटाला ।


बांदा । विकासखण्ड नरैनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौहार मे लगभग एक दर्जन सोलर लाइट अभी हाल में ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई है जिनकी अनुमानित लागत बीस से पच्चीस हजार रुपए तक है लेकिन इनमें लगभग डेढ लाख से ऊपर प्रति सोलर लाइट का भुगतान कराया गया है जिसमे ग्राम पंचायत खण्ड विकास नरैनी का हांथ होना बताया जा रहा है।
 ग्राम पंचायतों के विकास के लिये सरकार से भारी भरकम धनराशि आवंटित होती है लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी उसको अपने जेब के हवाले करते हैं इसी लिये आज तक पंचायतों का विकास नही हुआ, वृक्षारोपण, सीसी रोड, नाली खडंजा सब कागजों मे ही कार्य करा दिए जाते हैं और उनका पेमेंट भी निकाला जा रहा है लेकिन धरातल मे कुछ और है।
बीस साल से गांव मे वृक्षारोपण हो रहा है लेकिन आज तक एक भी वृक्ष नही लगाया गया, जो लगाये गये है वह जीवित नही है, ग्रामीणों के शिकायत करने पर जो अधिकारी जांच में आता है वह सुविधा शुल्क लेकर चला जाता है। कुछ कर्मचारी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, ग्रामीणों ने अब जांच कराने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है देखना है कि आगे क्या होगा।