विधुत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मासूम की मौत

विधुत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मासूम की मौत 

परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

घर के ऊपर जा रही लाइन टूटी होने की जानकारी देने के बाद भी नहीं ठीक करने आया कोई कर्मचारी।

लखीमपुर खीरी । जनपद में खीरी थाना क्षेत्र के मस्जिद पुरवा गाँव में करेंट लगने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। लहरपुर मार्ग पर बैरागर चौराहे पर परिजनों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और लापरवाह बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की रविवार को मरजिद पुरवा गाँव निवासी राम स्वरूप के घर की टूटी हुई केबिल की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी। लेकिन कोई सुधार के लिए नही आया। रविवार को दोपहर कमल किशोर का 5 साल का बेटा आर्यन करेन्ट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों ने शव लेकर लखीमपुर- लहरपुर मार्ग पर पहुँचे और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बच्चे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है। वे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और मृत्यु के परिवार को मुआवजा दिलाने की माँग पर अड़े रहे। 

बच्चे का हुआ अन्तिम संस्कार

जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुँची थाना खीरी पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उपजिलाधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद वो सड़क से हट गए और बच्चे का अन्तिम संस्कार किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर