समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जय गोपाल लोधी का निधन
लखनऊ
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जय गोपाल लोधी निवासी सैरपुर, बीo केo टीo का दिल्ली जाते समय ट्रेन में ह्रदय गति रुकने रुक जाने के कारण देहांत हो गया। जैसे यह सूचना उनके परिवार को पता चली तो घर में कोहराम मच गया क्षेत्र के लोगों को पहले इस घटना पर भरोसा ही नहीं हुआ, बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचने लगे समाजवादी पार्टी के कई नेता घर पहुंच कर परिवार को अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।
दिवंगत जय गोपाल लोधी का अंतिम संस्कार सैरपुर गांव में आज दिनांक 22 सितंबर 2027 को रात्रि लगभग 8 बजे किया जाएगा।
