राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य के स्नेहाशीष से अभिसिंचित हुए वारियर्स डिफेंस के प्रतिभाशाली छात्र व राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष के भी सानिध्य से अभीभूत छात्र।
राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य के स्नेहाशीष से अभिसिंचित हुए वारियर्स डिफेंस के प्रतिभाशाली छात्र व राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष के भी सानिध्य से अभीभूत छात्र।
लखनऊ। यात्रा के मध्य राष्ट्रीय रक्षा संस्थान पुणे के प्रधानाचार्य डा. ओ पी शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप मे, वारियर्स डिफेंस एकेडमी की विशेष गौष्ठी मे प्रतिभाशाली छात्र छात्रों को संबोधित कर उनको राष्ट्र निर्माण मे सहभागी होने का आह्वान करते हुए भारतीय सेना मे शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित समस्त छात्रों को अर्जुन की भांति लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृष्टि केंद्रित कर समयबद्ध, एकाग्र हो सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए संकल्पित होने एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए समर्पित होने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाए करते हुए छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक भावों को आत्मसात करते हुए अपने सीमित समय मे अधिकतम ज्ञान अर्जित कर सेना की प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं मे सफल होने के लिए केंद्रित रहने के लिए सलाह देते हुए वारियर्स डिफेंस एकेडमी के निदेशक गुलाब सिंह को इस सफल व उपयोगी गोष्ठी के आयोजन मे आमंत्रण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने वारियर्स डिफेंस एकेडमी के पचास से ज़्यादा छात्रों द्वारा एन डी ए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए निदेशक गुलाब सिंह तथा संस्था के संकाय आचार्यों को उनके समर्पित प्रशिक्षण के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की।
गुलाब सिंह निदेशक वारियर्स डिफेंस एकेडमी ने मुख्य अतिथि डा ओ पी शुक्ला प्रधानाचार्य राष्ट्रीय रक्षा संस्थान पूणे तथा विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ का स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र प्रतीक चिह्न प्रदान कर स्वागत अभिवादन कर छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतू आभार व्यक्त किया।
उन्होंने छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक सलाह , सम्बोधन तथा प्रश्नोत्तर सत्र को आत्मसात कर सफलता के पथ पर अग्रसर होने के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर वारियर्स डिफेंस एकेडमी के छात्र लेफ्टिनेंट ध्रुव जो कि सितम्बर 2024 मे आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से अधिकारी बनने की शुभकामनाए देते हुए उन्हें भी परिवार सहित सम्मानित किया गया।

