मिशन शक्ति अभियान के फेज- 05 के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के फेज- 05 के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर "मिशन शक्ति" के विशेष अभियान (फेज-05) का शुभारम्भ किया गया है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ प्रशांत वर्मा के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग लखनऊ के विभिन्न थानों द्वारा “मिशन शक्ति” पंचम चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जीआरपी थाने में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी द्वारा जीआरपी अनुभाग लखनऊ के समस्त रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग, एरिया टिकट घर आदि जगहों पर उपस्थित महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न प्रमुख कानूनों यथा-घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराध आदि की जानकारी दी ।

    इस अलावा महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा जीआरपी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूकता किया गया।