थाना विकासनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला 1 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार।
लखनऊ । थाना विकास नगर थाने पर 1.10.2024 को एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर NXG I smart UP32GM5833 चोरी होने की सूचना कमर आलम पुत्र स्व० मोहम्मद यासिन निवासी 655/341 गन्ने का पुरवा आदिल नगर थाना गुडम्बा लखनऊ द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ दी थी।
मोटर साइकिल UP32GM5833 स्पलेण्डर आई स्मार्ट लाल रंग चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 172/2024 धारा 303(2) बीएनए सबनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया। दिनांक01.10.2024 को थाना विकासनगर की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व. श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम बनौवा पंचायत महमूदपुर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को सब्जी मंडी थाना विकासनगर लखनऊ पर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वाहन को चोरी करके काकराबाद थाना क्षेत्र माल लखनऊ में बंद पड़ी दुकान के पास खड़ा करना बताया। अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार की निशादेंही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मोटरसाइकिल संख्या UP32GM5833 स्प्लेंडर एनएक्सजी आई स्मार्ट चेचिस नंबरMBLHA12ACF9G05611 इंजन नंबरHA12EMF9G05606 बरामद की गयी तथा अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में हिरासत पुलिस लिया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व. श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम बनौवा पंचायत महमूदपुर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी हालपता 27/448 ठाकुरगंज के पीछे थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मन्नत हास्पिटल के सामने पहाड़पुर चौराहा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र 34 वर्ष (व्यवसाय मजदूरी का काम) ।मु0अ0सं0 172/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना विकासनगर लखनऊ
अपराधिक इतिहास - मु0अ0सं0 122/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना कुर्सी बाराबंकी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उप निरीक्षक अक्षय कुमार।श, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, कांस्टेबल आशीष यादव रहें।
