सम्पादकीय - हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 विश्लेषण किसने किया कांग्रेस को सत्ता से दूर

 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 विश्लेषण

किसने किया कांग्रेस को सत्ता से दूर

                      सम्पादकीय                    

देशभर में हरियाणा चुनाव को लेकर जोर-जोर से बयान बाजी चल रही थी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लग रहा था कि कांग्रेस - भाजपा का पत्ता साफ कर देगी परंतु नतीजे आने पर मामला एकदम उल्टा ही नजर आया ऐसा नहीं है कि भाजपा के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की हो।

 भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है ऐसा किसी भी विधानसभा में देखने को नहीं मिला।

 कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े दावे कर रहे थे मगर अब बहुमत के आसपास नहीं है ऐसा नहीं है कि भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की हो बहुत कांटे की टक्कर देखने को मिला कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस। 

समझने वाली बात यह है कि मतदाता शांत होकर चुनाव में मतदान कर रहा है जिसके कारण बड़े-बड़े मीडिया सेंटर व राजनीतिक दल अंदाजा ही नहीं लग पा रहे हैं की जनता का रुख क्या है आई समझते हैं हरियाणा चुनाव की सारी गणित मैं आपको बताता हूं किसको कितने प्रतिशत वोट मिले और भाजपा को कितना वोट मिला वह कांग्रेस को कितना।

भाजपा ने 55 लाख 48 हजार 800 वोट (39.94%) लेकर 48 सीट जीती

कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 वोट (39.09%) लेकर 37 सीट जीती

निर्दलीय ने 16 लाख 17 हजार 249 वोट (11.64%) लेकर 3 सीट जीती।

इनेलो ने 5 लाख 75 हजार 192 वोट (4.14%) लेकर 2 सीटें जीती।

आम आदमी पार्टी ने 2 लाख 48 हजार 455 वोट (1.79%) हासिल किए हैं।

जननायक जनता पार्टी ने 1 लाख 25 हजार 22 वोट (0.90%) हासिल किए।

नोटा को 53 हजार 300(0.38%) वोट प्राप्त हुए हैं।

 भाजपा और कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन में अन्तर रहा है। कांग्रेस के नेताओं के अति उत्साही बयानों से अन्तर रहा और सबसे महत्वपूर्ण अन्तर बोलने वाले मतदाता और साइलेंट मतदाता का रहा। यदि हरियाणा चुनाव का पार्टी वोट संख्या देखें तो 1 लाख 18 हजार 198 वोट का रहा, जिसकी बदौलत भाजपा ने सत्ता प्राप्त की और कांग्रेस से 11 सीटें ज्यादा पर जीत पाई

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर