अधूरी नाली निर्माण कर निकाल लिया पूरा पैसा नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिजवार में सरकारी धन का किया गया है बंदरबाट

अधूरी नाली निर्माण कर निकाल लिया पूरा पैसा

नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिजवार में सरकारी धन का किया गया है बंदरबाट

सोनभद्र

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत बीज वार में नाली निमार्ण में भारी अनियमितता और अधूरी नाली निर्माण कर पूरा भुगतान करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के घर से स्कूल तक नाली निमार्ण का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया है जिसमे घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है नाली के दिवाल जोड़ाई में बालू की जगह पत्थर के चूरन का धड़ल्ले से प्रयोग किया गया है नाली करीब 60 मीटर के आस पास नहीं बन पाई है जबकि प्रधान द्वारा पूर्ण कार्य दिखाकर पूरा पैसा निकालने की बात भी प्रकाश में आया है।

 ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण मानक के हिसाब से नहीं किया गया है नाली की चौड़ाई कही एक मीटर तो कही उससे कम कही ज्यादा बनाई गई है।

इस मामले को लेकर जब पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गई तो वो जानकारी देने के बजाय टाल मटोल करते रहे।

जीरो टार्लेंस वाली योगी सरकार में इस प्रकार का भ्रष्टाचार समझ से परे है नगवां ब्लॉक में सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं कोई सुध लेने वाला नहीं है प्रधान और सचिव सरकारी धन को लूटकर अपनी अपनी जेबें भरने में व्यस्त है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।