पेट्रोल पंप ग्राहक सुविधाओं का अभाव, यहां न हवा मिलता है न पानी

 पेट्रोल पंप ग्राहक सुविधाओं का अभाव, यहां न हवा मिलता है न पानी

पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोगों को हवा और पानी नहीं मिलती शौचालय में भी गंदगी रहती है।

महोबा। जनपद महोबा तहसील अंतर्गत पवा गांव के पास पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी हो रही है यहां निशुल्क मिलनेवाली सुविधाओं में हवा और पेयजल नदारद है पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से यहां आने वाले उपभोक्ता उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं वहीं, प्रशासन व पूर्ति विभाग के अधिकारियों के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है महोबा में कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह से नदारद है इस दिशा में पेट्रोल पंप संचालक कोई गंभीरता से सकारात्मक कदम नही उठा रहे हैं

मानकों के मुताबिक पेट्रोल पंप पर वाहन को मुफ्त में हवा जांच और भरवाने की सुविधा उपभोक्ता को दी जाती है लेकिन जिले के कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए सुविधा पूरी तरह से बंद है तमाम पेट्रोल पंपों पर कंप्रेशर और हवा भरवाने की सुविधा के लिए उपकरण तक नही है इतना ही नहीं पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को न तो पीने का पानी नसीब होता है और न ही सुविधाओं के नाम पर शौचालय बने हैं साथ ही जहां शौचालय बने है उनमें गंदगी की भरमार उपभोक्ताओं के मुसीबत बनती है पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए बड़े अंकों में प्रतिदिन के पेट्रोल व डीजल के रेटों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए कुछ पेट्रोल पंपों को छोड़ दिया जाए तो वाकी के पेट्रोल पंपों पर यह रेट केवल मशीन पर ही दिखाई देता है मानकों पर गौर करें तो हर पेट्रोल पंप पर शिकायत पेटिका या पुस्तिका होने का प्रावधान होता है साथ ही कंपनी के अधिकारियों के नंबर भी होने चाहिए, लेकिन जिले के तमाम पेट्रोल पंप पर यह सुविधा भी नही है शहर हो या गांव के पेट्रोल पंप पर पीने का पानी तक नहीं मिलता हवा भरने की सुविधा तो दूर की बात है।