स्वच्छ भारत और सुंदर भारत बनाने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्य कमलों पर प्रधान व सचिव फेर रहे हैं पानी
स्वच्छ भारत और सुंदर भारत बनाने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्य कमलों पर प्रधान व सचिव फेर रहे हैं पानी
महोबा । जनपद महोबा में विकास खंड पनवाड़ी क्षेत्र अन्तर्गत लौहर गांव में गंदगी चारो ओर लबा लब भरी दिखाई दे रहा है प्रधान और सचिव की सांठ गांठ से स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पहनाया जा रहा कागजी अमली जामा विकास खंड पनवाड़ी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लौहर गांव की सड़कें, गालियां, नालियां गंदगी और कीचड़ से लबालब भरी पड़ी हैं सामुदायिक शौचालय की तबियत ज्यादा खराब होने से जा सकती है किसी की भी जान प्रधान व सचिव दुर्घटना होने का कर रहे इंतजार सामुदायिक शौचालय जो किसी भी समय गिर सकता है स्वच्छ भारत मिशन अभियान को मुंह चिढ़ाते हुए सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रही हैं ग्राम पंचायत लौहर गांव के ग्राम प्रधान और सचिव के गैर जिम्मेदराना कार्य से लोग असंतुष्ट देखे जा रहे हैं ।
जहां एक ओर मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांवों में स्वच्छता और स्वच्छता की अद्भुतता को प्रोत्साहित करना है वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान और सचिव की मनमानी के चलते उक्त गांव की सड़कें नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं गांव की सफाई का बजट प्रधान और सचिव की सांठ गांठ से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। वहीं गांव की सफाई कागजी घोड़ों में दौड़ाकर धरातल पर शून्य दिख रहा है जागरुक लोगों ने बताया अनेकों बार सचिव से गांव की गंदगी के बारे में अवगत कराया जा चुका है। परन्तु सचिव के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है वहीं जागरुक लोगों ने जिलाधिकारी मृदुल कुमार चौधरी का ध्यान उक्त गांव की ओर अपेक्षित कराया है


