सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

भाजपा करती है जनता को रोजी रोटी के संघर्ष में उलझएं रखने की राजनीत, यूपी का माहौल योगी बनाम प्रतियोगी छात्र :अखिलेश यादव

यूपी का माहौल योगी बनाम प्रतियोगी छात्र : अखिलेश यादव



भाजपा करती है जनता को रोजी रोटी के संघर्ष में उलझएं रखने की राजनीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पीसीएस प्री और आरओ..एआरओ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में जारी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि माहौल योगी बनाम प्रतियोगी छात्र हो गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आज प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक युवती की जुबान पर जो बात है वह यह है कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। उन्होंने चलवाया लाठी डंडा, नौकरी नहीं जिनका एजेंडा। 

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के लोग जनता को रोजी रोटी के संघर्ष में उलझाए रखने की राजनीति करते हैं जिससे भाजपाई सांप्रदायिक राजनीति की आड़ में भ्रष्टाचार करते रहें। सालों साल रिक्तियां या तो निकलती नहीं है या फिर परीक्षा की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने छात्रों को पढ़ाई की मेज से उठाकर सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि यही आक्रोशित अभ्यर्थी और उनके हताश निराश परिवारवाले अब भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-पेशा, पढ़ा-लिखा मध्यम वर्ग अब भावना में बहकर भाजपा के बहकावे में आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा, अब ये लोग भी भाजपा की नकारात्मक राजनीति के झांसे में आने वाले नहीं हैं। 

ये लोग अब बांटने वाली सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर जोड़ने वाली सकारात्मक राजनीति को गले लगा रहे हैं। अब कोई भाजपाइयों का मानसिक गुलाम बनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, अब लोग समझ गए हैं कि भाजपा सरकार के रहते कुछ भी नहीं होने वाला। भाजपा के पतन में ही छात्रों का उत्थान है। 

भाजपा और नौकरी में विरोधाभासी संबंध है। जब भाजपा जाएगी, तभी नौकरी आएगी। अखिलेश ने कहा, अब क्या भाजपा सरकार छात्रों के हॉस्टल या लॉज पर बुलडोजर चलाएगी। भाजपाई जिस शिद्दत से नाइंसाफी का बुलडोजर चला रहे हैं, अगर उसी शिद्दत से सरकार चलाई होती तो आज भाजपाइयों को छात्र आक्रोश से डरकर अपने घरों में छिपकर नहीं बैठना पड़ता।

आंदोलनकारियों के गुस्से से घबराकर भाजपाइयों के घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और गाड़ियों से भाजपा के झंडे उतर गए हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...