सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

रामपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्षों का नामांकन दूसरे दिन जारी

रामपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्षों का नामांकन दूसरे दिन जारी


कैमूर । रामपुर, प्रखंड अंतर्गत ई किसान भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी दृष्टि पाठक, थाना अध्यक्ष अनीश कुमार के देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल सात पैक्स अध्यक्षों के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। पैक्स निर्वाचन2024 में प्रखंड क्षेत्र के कुल 6 पैक्स अध्यक्ष हेतु कुडारी, जलालपुर, खरेंदा, बेलाव,  बड़का गांव, पसाई में पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव होना है। जिसमें आज दूसरे दिन सात प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमें जलालपुर पैक्स से संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह हजारों समर्थकों के साथ बेलाव बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक नारा लगाते जयकारे लगाते हुए नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

तत्पश्चात अपने समर्थकों के साथ शिव मंदिर में जाकर माथा टेका। उन्होंने बताया कि जनता का सेवा करना मेरा पहला कर्तव्य होगा, मैं केवल जलालपुर पंचायत के लिए नहीं बल्कि चेयर मैन रूप में कैमूर और रोहतास के किसानों के समस्या का समाधान करने का संकल्प लिया है। वही अपने दल बल के साथ कुडारी पैक्स से इंजीनियर हीरालाल यादव ने हजारो समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया समर्थकों के द्वारा फूल माला एवं हीरा भैया जिंदाबाद , आपका नेता कैसा हो हीरा भैया जैसा हो के जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान उठा। वही लगभग हजार समर्थकों के साथ अपने पंचायत का भ्रमण कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। साथ ही कुड़ारी पैक्स के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के द्वारा भी नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 

वहीं बेलाव पैक्स से शिवजी सिंह एवं अभय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद शिव मंदिर में माथा टेक और कहां कि अपने पंचायत के जनता के लिए मैं जी जान से तैयार रहता हूं, खाद बीज के साथ-साथ हर छोटे बड़े किसानों मजदूरो एवं मजबूरो के दुख सुख में शामिल रहता हूं मेरे साथ उमडा जन सैलाब बता रहा है। वही पसाई पैक्स से अपने समर्थकों के साथ भूपेश तिवारी एवं महेंद्र सिंह अपने हजारों समर्थकों के नामांकन पर्चा दाखिल किया, दाखिल किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज को बारीकी से जांच कर नामांकन किया गया। थाना अध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि नामांकन स्थल से 200 मीटर की दूरी पर दो बैरिकेड बनाया गया जहां भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गईऔर धारा 144 लागू किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...