कचहरी परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का हुआ रास्ता साफ।

 कचहरी परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का हुआ रास्ता साफ।

अंबेडकर मूर्ति स्थापना के लिए शुभारंभ करते सोनभद्र जिले के अधिवक्ता गण

सोनभद्र । जिले के कचहरी परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों की माने तो  डिस्टिक बार  एसोसिएशन द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए काफी लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा था। विधिक अनुमति के बाद कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार के जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्याम बिहारी यादव एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट जगजीवन सिंह पटेल द्वारा भूमि पूजन के उपरांत खुदाई करके शुभारंभ किया गया। 

इस मौके पर जिला वार के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र सिंह, एडवोकेट राजेश यादव, एडवोकेट शाहनवाज, महामंत्री एडवोकेट अतुल कुमार पटेल, एडवोकेट द्वारिका नाथ,  नगर एडवोकेट सरोज गौतम, एडवोकेट आकृति, निर्भय तथा तमाम एडवोकेट मौजूद रहे।