दोपहर बाद धान क्रय केन्द्र पर लटकने लगता है ताला, धान क्रय केन्द्र कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

 दोपहर बाद धान क्रय केन्द्र पर लटकने लगता है ताला, धान क्रय केन्द्र कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

फोटो: दोपहर बाद सकलडीहा विपणन क्रय केन्द्र बंद कर दिया जाता है, पड़ा रहता है ताला।

चंदौली। सकलडीहा, 

जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे की ओर से एक नवबंर से धान की खरीद के लिये ऑनलाइन किये गये रजिस्टे्रशन का सत्यापन और खरीदारी शुरू करा दी गयी है। इसके बाद भी धान क्रय केन्द्रों पर ताला लगा होने के कारण किसान अधिकारी के अभाव में वापस लौट जा रहे है। जबकि जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस होने के बाद भी क्रय केन्द्र पर खरीदारी को लेकर प्रभारी की मनमानी बनी हुई है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।

किसानों की धान खरीद को लेकर शासन स्तर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिसे लेकर नवंबर माह से धान की खरीद शुरू करा दिया गया है। इसके बाद भी क्रय केन्द्रों के प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान परेशान है। किसानों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा विपणन केन्द्र कहा पर खोला गया है। इसकी जानकारी नहीं हो पाने के कारण समस्या हो रहा है। क्रय केन्द्र का पता लगाकर पहुंचने पर दोपहर बाद क्रय केन्द्र पर ताला लगा रहता है। जिसके कारण धान की विक्रय और सत्यापन को लेकर समस्या हो रहा है। इसके अलावा महेसुआ, रानेपुर अन्य क्रय केन्द्रों पर भी किसान परेशान है। इस बाबत विपणन निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील दिवस होने के कारण वही पर था। इसके बाद चंदौली काम से चले आये है। किसानों को खरीदारी में कोई दिक्कत नहीं है। सभी किसानों को नये क्रय केन्द्र की स्थान के बारे में बता दिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर