सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के छात्र - छात्र-छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए

लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर के वार्षिक उत्सव में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के छात्र - छात्र-छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

लखीमपुर खीरी । जनपद में स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के लिए एक बेहद हर्षोल्लास और गर्व का दिन रहा आज लखनऊ पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। माता सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ यह समारोह, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह यादव (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) और सांसद डॉ. एस.पी. सिंह (संस्थापक-चेयरमैन, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज) उपस्थित रहे, अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा रहा।

प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी अतिथियों का स्वागत सैपलिंग देकर किया। सीनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत शिव-वंदना ने कार्यक्रम को शुभारंभ किया। इसके बाद, विभिन्न थीम पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें परिवार के महत्व को प्रदर्शित करने वाला 'घरौंदा', स्वाध्याय को प्रेरित करने वाला 'पेज-टनल', जल की अद्भुत दुनिया पर आधारित 'इन द डार्क डेप्थ्स', और पारंपरिक नृत्य कठपुतली प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई।

कार्यक्रम में 'शिवाजी' नाटिका ने राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत किया, जबकि 'इंटरनेशनल डिलाइट' में विश्व के विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। सामाजिक संदेशों से भरपूर 'ह्यूमन वर्सेस ए.आई.' ने सोशल मीडिया के प्रभावों को उजागर किया। समापन पर 'डिवाइन कृष्णा' और 'ग्रैंड फिनाले' की प्रस्तुतियों ने माहौल को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह यादव ने छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने 2024 की आई.सी.एस.ई. परीक्षा में 85% और उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 'कलाम ऑफ द अवार्ड' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र नीलनंदन को 51,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और छात्रों की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों और कार्यक्रम संयोजकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

यह आयोजन छात्रों की प्रतिभा और विद्यालय के विकास को दर्शाने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम साबित हुआ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...