सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

विकासखंड नरैनी अंतर्गत आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला

विकासखंड नरैनी अंतर्गत आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला

बांदा । नरैनी, आपको बता दें कि मौसम के बदलाव होने के चलते जहां किसानों के पशुओं को को तरह तरह की गम्भीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है वहीं यदि समय पर देखरेख एवं इलाज के साथ साथ बचाव हेतु टीके आदि की व्यवस्थायें कर दी जाये तो उन्हें होने वाली कई गम्भीर बीमारियों से बचाया जा सकता है इसी क्रम में आज नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरहरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत विश्व हिंदू महा संघ गौ रक्षा समिति नरैनी के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया द्वारा फीता काटकर किया गया।


 इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती करते हुए इस आयोजन को आगे बढ़ाया गया। इस शिविर में गौ पूजनकर उन्हें गुड़ , चना, और केला भी खिलाया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग बांदा के द्वारा किया गया है जिसमें सभी पशुपालकों के पशुओं का निःशुल्क इलाज भी किया गया तथा सभी को प्रतिरक्षी दवाईयां भी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनू करवरिया द्वारा ग्रामवासियों को इस आरोग्य शिविर के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामवासियों के मध्य गौवंश संरक्षण को लेकर प्रत्येक किसान को एक गौवंश रखने की अपील की गयी जिससे किसान भी खुश रहेगा और गौ वंश भी बचीं रहेंगी। 

इस कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी एवं नरैनी के पशु चिकित्सक डॉ विजय कुमार कमल, करतल पशु चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह, पशु सचल वाहन के डाक्टर पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, पिपरहरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्र पाल वर्मा तथा पशु विभाग के सभी कर्मचारी राजेश कुमार गुप्ता, केशव प्रसाद , वेद प्रकाश पाण्डेय, विजय कुमार, देवेन्द्र सिंह , ब्रुक इंडिया के आदित्य त्रिवेदी आदि सभी ग्राम वाशी उपस्थिति रहे। 

 पशु चिकित्सको द्वारा शिविर में आए हुए सभी पशुपालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, नंद बाबा दुग्ध मिशन, पशु बीमा योजना, एन एल एम योजना, चार विकास योजना, सचल पशु चिकित्सा वाहन इन सभी की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई और डॉ अभिषेक सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई कि अपने पशुओं का इलाज किसी झोलाछाप डॉक्टरों से ना कराएं ।

 सरकार द्वारा चलाई जा रही 1962 सचल पशु चिकित्सा वाहन को अवगत कराकर इलाज कराएं जिससे आपके पशुओं को सही इलाज मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...