भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 1530 विद्यार्थियों द्वारा महासमूह गान गाया गया।।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 1530 विद्यार्थियों द्वारा महा समूह गान गाया गया।


लखीमपुर-खीरी  ।  भारत विकास परिषद संस्कार शाखा लखीमपुर द्वारा आयोजित आर० एम ० ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजापुर लखीमपुर के प्रांगण  में महा समूह गान चेतना के स्वर से उद्धृत किए गए गीत न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम सफलता तुम्हारे चरण चूमेगी का सस्वर गायन 1530 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 कार्यक्रम भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट व प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा की गरिमामई  उपस्थित एवं निर्देशन में हुआ। शाखा अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव, एकता गुप्ता, रोशनी वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट, प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला व कार्यक्रम प्रभारी आशीष सिंह तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्थक सहयोग किया। प्रधानाचार्य ने भारत विकास परिषद के ऐसे व अन्य कार्यक्रमों के उद्देश्य के विषय में बताया तथा भारत विकास परिषद की नीतियों कार्यक्रमों की सराहना की तथा भविष्य में सहयोग की बात कही

  रमेश कुमार वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को देशभक्ति भावना, संस्कृति, संस्कार, सेवा भाव व सु संस्कृत होने की भावना जागृत करता है तथा स्वच्छ अनुशासित चरित्र निर्माण करता है।।

 प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा ने बच्चो को प्रोत्साहित कर उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी। शाखा अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने नैमिष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा सभी सहयोगियों का एवम् विद्यालय  परिवार का व समस्त बच्चो को अनुशासित,संयमित, अच्छे प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए आभार धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ।