बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लखीमपुर में विशाल प्रदर्शन
लखीमपुर । हिंदू समाज ने बांग्लादेशी हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन आज दोपहर 1 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों और वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ (महादलित परिसंघ) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चंदन लाल वाल्मीकि, वरिष्ठ समाजसेवी और वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी जीईसी ग्राउंड से होकर गुरु गोविंद सिंह चौक, हीरालाल धर्मशाला, स्टेशन रोड, संकटा देवी चौराहा, सर्राफा बाजार, श्रीराम चौराहा, और हमदर्द दवाखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी को सौंपा।



